Saturday, March 07 2026

अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाया जा रहा है लगातार सघन अभियान

FIRSTLOOK BIHAR 17:04 PM बिहार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर की गई संयुक्त जांच एवं छापेमारी कार्रवाई में निम्नलिखित उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं — रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया तथा संबंधित वाहन पर ₹1,05,000 (एक लाख पाँच हजार) का दंड अधिरोपित किया गया है बागमती नदी, रुन्नीसैदपुर तटबंध निर्माण स्थल का संयुक्त निरीक्षण जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-जिला खनन विकास पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक द्वारा किया गया



निरीक्षण के दौरान बिना स्वीकृत खनन योजना के मिट्टी खनन किया जाना पाया गया, जिसके आलोक में संबंधित संवेदक GA Infra Pvt. Ltd. को विधिसम्मत कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है



सुप्पी थाना क्षेत्र, डेंग में अवैध खनन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि अवैध खनन/परिवहन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनन नियमावली एवं प्रासंगिक विधि के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी आम नागरिकों से अपील है कि अवैध खनन संबंधी सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके



Related Post