इस संबंध में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नगर निगम, भवन निर्माण, विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
हेल्थ और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा
शहर में अब आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के मद्देनजर भारत माता पार्क के पीछे एक परिसर में ही ओपेन जिम, जल फब्बारा, जलाशय में बोटिंग तथा दीदी की रसोई की तैयारी शुरू कर दी गई है
ओपन जिम एक ऐसा सार्वजनिक व्यायाम स्थल होगा जहां पार्क या खुले मैदान में निःशुल्क फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे यहां कोई भी व्यक्ति बिना शुल्क के आधुनिक उपकरणों के माध्यम से व्यायाम कर सकेगा यह सुविधा विशेष रूप से उन जरूरतमंदों लोगों के लिए उपयोगी होगा जो आज के आधुनिक महंगे जिम का खर्च वहन नहीं कर पाते
खुले वातावरण में व्यायाम करने से लोगों को ताजी हवा, प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण का लाभ मिलेगा इससे शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ मानसिक तनाव में भी कमी आएगी आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और अस्वस्थ दिनचर्या के बीच यह पहल स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में अत्यंत प्रभावी कदम मानी जा रही है
सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण
पार्क परिसर में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा उसे आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा जलाशय में नौकायन (बोटिंग) की सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे महिलाएं, बच्चे और परिवारजन मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे
साथ ही, परिसर में दो जल फब्बारे को क्रियाशील किया जाएगा रंग-बिरंगे, संगीतमय और लाइट शो से सुसज्जित ये फाउंटेन पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे यह स्थल लोगों के मिलने-जुलने, फोटो लेने और परिवार के साथ समय बिताने का प्रमुख केंद्र बनेगा
फाउंटेन और जलाशय का विकास केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा हरित क्षेत्र और जल स्रोत का संरक्षण शहरी वातावरण को संतुलित रखने में सहायक होगा इससे मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा विशेषकर वृद्धजनों को शांति एवं सुकून भरा वातावरण मिलेगा
सभी आयु वर्ग के लिए सुलभ सुविधा
जिलाधिकारी की यह योजना समावेशी विकास की अवधारणा पर आधारित है ओपन जिम, जलाशय, फाउंटेन और दीदी की रसोई—सभी सुविधाएं एक परिसर में ही सहज रूप में उपलब्ध होंगी
युवा जहां फिटनेस उपकरणों का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे, वहीं बुजुर्ग सुबह-शाम टहलते हुए व्यायाम कर सकेंगे महिलाएं सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में नौकायन का आनंद ले सकेंगी बच्चे रंगीन फाउंटेन और लाइट शो का आनंद उठाएंगे
इस प्रकार यह पार्क केवल विश्राम स्थल नहीं रहेगा, बल्कि एक जीवंत और आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा, जो सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा
दीदी की रसोई: स्वाद का आनंद और रोजगार के अवसर
पार्क परिसर में जीविका समूह द्वारा दीदी की रसोई का संचालन भी किया जाएगा