Thursday, April 23 2026

कांटी क्षेत्र के जन समस्याओं को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 17:27 PM बिहार

कई ज्वलंत समस्याओं की ओर कराया सरकार का ध्यान आकृष्ट कांटी में रेल अंडरपास के निर्माण कार्य में लापरवाही कंस्ट्रक्शन कंपनी को महंगा पर गया कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री अजीत कुमार की ओर से विधानसभा में यह मामला उठाए जाने पर सरकार ने भवेश मिशा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्य पर रोक लगा दिया है विधानसभा क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में विधायक सह पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने जोरदार तरीके से आवाज उठाई



विधायक सह पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने अंडरपास  निर्माणकार्य में लापरवाही व सर्विस रोड में गढ्ढा के कारण आवागमन में हो रही दिक्कत का मामला उठाया



इसपर विभागीय मंत्री की ओर से कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई की जानकारी दी गई विधायक ने बताया कि कांटी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलजमाव व गंदगी की समस्या भी जल्द दूर होगी विधानसभा में उठाए गए सवाल पर मंत्री ने बताया कि इसके लिए बिहार  चिकित्सा सेवाएं व आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड से कार्य के लिए प्रस्ताव मांगा गया है मड़वन के फंदा,मकदुमपुर व बड़कागांव में जमीन उपलब्ध होने के बाद भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व वेलनेस सेंटर अस्पताल का भवन निर्माण नहीं होने पर विधायक ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन नहीं बनने इलाके की हजारों की आबादी को इलाज में परेशानी हो रही है इसपर मंत्री ने कहा कि मानक के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है राशि की उपलब्धता के आधार पर भवन निर्माण की शीघ्र स्वीकृति दी जाएगी विधायक ने कांटी विधानसभा क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग भी सदन में सरकार से की



Related Post