मुजफ्फरपुर : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में बड़ा कदम उठाते हुए Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e‑Vitara को लॉन्च कर दिया है देशभर में लॉन्च के साथ ही इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में खबरा स्थित तिरहुत नेक्सा शोरूम में इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का विधिवत उद्घाटन किया गया
इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता Suresh Kumar Sharma मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, ऑटोमोबाइल प्रेमी और ग्राहक मौजूद रहे उद्घाटन के दौरान सुरेश कुमार शर्मा ने e-Vitara का अनावरण करते हुए कहा कि देश में अब इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बेहद महत्वपूर्ण हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ेगा और लोग प्रदूषण कम करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे
उन्होंने यह भी कहा कि मारुति सुजुकी लंबे समय से भारतीय ग्राहकों का भरोसेमंद ब्रांड रहा है और अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कदम रखकर एक नई शुरुआत की है इससे न केवल ऑटोमोबाइल बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि ग्राहकों को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प भी मिलेंगे
शोरूम के निदेशक संजीव कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि e-Vitara की शुरुआती कीमत करीब ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत तय की गई है उन्होंने कहा कि इस मॉडल के तहत ग्राहकों को बैटरी किराये पर लेने की सुविधा दी जा रही है, जिससे वाहन की शुरुआती कीमत कम हो जाती है और अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित हो सकते हैं उन्होंने बताया कि कंपनी ग्राहकों को बेहतर सर्विस और आधुनिक तकनीक से लैस वाहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है
नई e-Vitara को दो बैटरी विकल्पों—49 kWh और 61 kWh—के साथ बाजार में उतारा गया है कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट में एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 543 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है इस रेंज को देखते हुए यह कार लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयुक्त मानी जा रही है
वहीं, राजीव ऑटोमोबाइल के सीओओ संजय कुमार झा ने बताया कि यह SUV आधुनिक फीचर्स, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ तैयार की गई है उन्होंने कहा कि e-Vitara में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक SUVs से अलग बनाते हैं ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है
नेक्सा शोरूम में आयोजित इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लोगों में नई इलेक्ट्रिक SUV को लेकर खासा उत्साह देखा गया कई लोगों ने कार के डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स को करीब से देखा और इसके बारे में जानकारी ली
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ग्राहकों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह लॉन्च काफी अहम माना जा रहा है
ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि e-Vitara के लॉन्च से इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी साथ ही आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में और वृद्धि होने की संभावना है विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार की नीतियां और कंपनियों की नई पहलें इस क्षेत्र को और मजबूत बनाएंगी
इस अवसर पर शहर की मेयर निर्मला साहू, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा, विष्णुकांत झा, अधिराज किशोर, दिलीप कुमार, प्रो. अमिता शर्मा, राजीव ऑटोमोबाइल के सेल्स मैनेजर प्रशांत सौरभ तथा ईवी के सेल्स मैनेजर अमित शिवा भास्कर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे