Saturday, March 07 2026

प्रदूषण की रोकथाम एवं ऊर्जा संरक्षण हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

FIRSTLOOK BIHAR 07:30 AM बिहार

शनिवार को डीएम रिची पांडेय स्वयं पैदल पहुंचे कार्यालय, अधिकारियों को दिया अनुकरण का संदेश

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषण की रोकथाम एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है इस अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी स्वयं अधिकारियों के साथ पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय कार्यालय पहुंचे तथा सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मियों को कम से कम सप्ताह में एक दिन, प्रत्येक शनिवार को वाहन का उपयोग न करने का संदेश दिया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों तक वर्तमान समय में वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ा है



इससे ईंधन की खपत में वृद्धि के साथ-साथ वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहे हैं



इन परिस्थितियों में हम सभी को वाहनों के अनावश्यक उपयोग से बचना चाहिए तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए उन्होंने विशेष रूप से प्रखंड मुख्यालयों में कार्यरत अधिकारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिनका आवास कार्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर है, वे वाहन का न्यूनतम उपयोग करें साथ ही दो-तीन किलोमीटर की दूरी से आने वाले कर्मियों से भी अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल अथवा पैदल कार्यालय पहुंचने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि यदि एक दिन भी वाहन का उपयोग कम किया जाए तो जिले स्तर पर ईंधन की उल्लेखनीय बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मियों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत की इस पहल में सक्रिय सहभागिता निभाएं और इसे जनांदोलन का रूप दें



Related Post