Friday, March 06 2026

वैज्ञानिक अपने एक आविष्कार से करोड़ो अरबो लोगों के जीवन को लाभान्वित कर सकता है : डाॅ नवीन निश्चल

FIRSTLOOK BIHAR 14:57 PM बिहार

​रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी ): बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत रुन्नीसैदपुर के माधव नगर स्थित चर्चित सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को विद्यालय का भव्य वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उमंग अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ . कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आइआइटी पटना के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. नवीन निश्चल, विशिष्ट अतिथि बिहार विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रघुनंदन प्रसाद सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

​मुख्य अतिथि डॉ. नवीन निश्चल ने छात्रों को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व पर जोर दिया उन्होंने अपने डीआरडीओ के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि, जहाँ एक डॉक्टर या इंजीनियर सीमित लोगों की सेवा कर पाते हैं, वहीं एक वैज्ञानिक अपने एक आविष्कार से विश्व के करोड़ों-अरबों लोगों के जीवन को लाभान्वित कर सकता है वहीं विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने स्कूल के शैक्षणिक वातावरण की सराहना की और डॉ. रघुनंदन प्रसाद सिंह ने विद्यालय के सुदृढ़ पाठ्यक्रम को क्षेत्र के लिए मिसाल बताया



इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री अरुण कुमार सिंह और प्रिंसिपल श्रीमती किरण कानन ने सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर आत्मीय स्वागत किया



समारोह में डॉ. साकेत कुमार और डॉ. कस्तूरी कानन जैसी प्रख्यात विभूतियों ने भी शिरकत कर छात्रों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

समारोह के दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अद्भुत प्रतिभा दिखाई जिसे देखकर सभी आगंतुक और अभिभावक चकित रह गए सबने बच्चों की इस प्रतिभा की सराहना की विभिन्न श्रेणियों में छात्रों ने बाजी मारी . जिसमें ​प्रथम पुरस्कार श्वेता को थर्मल पावर प्रोजेक्ट तैयार करने को लेकर दिया गया. ​द्वितीय पुरस्कार नेहा एवं टीम को स्मार्ट मॉडल विलेज पालमपुर तैयार करने के लिए, ​तृतीय पुरस्कार ऋषि राज एवं हिमांशु को प्रोजेक्ट: पेरिस्कोप को लेकर दिया गया. ​इसके अतिरिक्त बच्चों ने विंड पावर मिल, ज्वालामुखी विस्फोट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे विभिन्न मॉडलों के जरिए अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों ने लोक नृत्य और प्रेरणादायक नाटकों की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ​विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ.

इस भव्य कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के पीछे विद्यालय के कर्मठ एवं समर्पित शिक्षक वृंद की अहम भूमिका रही कार्यक्रम के सुचारू संचालन और विज्ञान प्रदर्शनी के मार्गदर्शन में फूल बाबू नदफ, गौरव कुमार, महेश कुमार, रुपेश मिश्रा, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, नवीन कुमार, सर्वेश कुमार, संजीत कुमार शाही, शिवनंदन सिंह,असगर हुसैन ने तकनीकी एवं प्रबंधकीय मोर्चे पर अपना विशेष योगदान दिया वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और अनुशासन बनाए रखने में सविता कुमारी, वैष्णवी कुमारी, मानसी प्रिया एवं सुरभि कुमारी की मेहनत ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए इन सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, कुशल निर्देशन और हफ्तों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम था कि वार्षिक उत्सव का प्रत्येक क्षण दर्शकों और अतिथियों के लिए यादगार बन गयाइस पूरे कार्यक्रम में ई सौरभ आनंद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई



Related Post