मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के प्रथम दिन 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता समारोह का आयोजन सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में किया गया इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, जवानों और आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के बारे में सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में पुलिस और पब्लिक ने मिलकर हिस्सा लिया, जो पुलिस-पब्लिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश देता है
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलता है
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया
बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता और जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके