मुजफ्फरपुर : जदयू के मुशहरी प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव में पक्षपात करने का आरोप सामने आया है रोहुआ निवासी नीरज कुमार ने जेडीयू जिला निर्वाचन अधिकारी, को आवेदन देकर 22 फरवरी 2026 को महेश प्रसाद सिंह स्नातक महाविद्यालय में आयोजित चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं नीरज कुमार, जो स्वयं प्रखंड अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं, ने अपने आवेदन में बताया कि वे सुबह 10 बजे से अपने प्रस्तावक, समर्थकों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज परिसर में उपस्थित थे, लेकिन निर्धारित समय तक न तो कोई चुनाव पर्यवेक्षक पहुंचे और न ही जिला स्तर के कोई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित पदाधिकारियों के मोबाइल फोन धीरे-धीरे स्विच ऑफ होने लगे, जिससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गई
आवेदन में उन्होंने वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार पर आरोप लगाया है कि वे अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए चुपचाप चुनाव संपन्न कराने की कोशिश कर रहे हैं नीरज कुमार का यह भी कहना है कि जिस महाविद्यालय में चुनाव होना था, वह वर्तमान अध्यक्ष से संबंधित बताया जा रहा है, जिससे निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं
उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही इसकी प्रतिलिपि पार्टी के राज्य निर्वाची पदाधिकारी को भी प्रेषित की है
फिलहाल, इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय या जदयू जिला नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है