मुज़फ़्फ़रपुर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहियापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है
मामले की जानकारी नगर SDPO- 02 विनीता सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि युवक स्मैक की बिक्री में सक्रिय है
सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया
गिरफ्तारी के दौरान तलाशी में आरोपी के पास से 44 पुड़िया स्मैक, एक बोतल विदेशी शराब, 10,210 रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए पुलिस का मानना है कि उसके पास से जब्त मोबाइल फोन से स्मैक तस्करी के नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है
विनीता सिंहा ने बताया कि गिरफ्तार विकास कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है वह पहले भी छिनतई के मामले में जेल जा चुका है अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे