मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज के मैदान में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलाइस दौरान में सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्रा अन्य लोगों की भीड़ जुट गई जानकारी पर पुलिस भी पहुंची और जांच में जुटी हुई है
घटना विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के एलएस कॉलेज मैदान की है
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह में एल एस कॉलेज मैदान में दौड़ और अभ्यास के लिए लोग पहुंचे थेइसी दौरान लोगों की नजर मैदान के बीच में पड़े एक डेड बॉडी पर पड़ा जिसके बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई जिसके बाद इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गयासूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैसूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार भी पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैस्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोग प्रतिदिन दौर के लिए आते है आज पहुंचे तो देखे कि एक डेड बॉडी बीच मैदान में पड़ा हुआ हैवह जैकेट पहने हुए हैं और चप्पल पहने हुए है आशंका है कि उसे मारा गया है
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि आज सुबह में एक सूचना मिली थी कि एक शक्श का डेड बॉडी मैदान के बीच में पड़ा हुआ है मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास की हैउसके पास से एक लेटर हनी जयश्री लिखा हुआ बरामद किया गया हैसुसाइड और हत्या, दोनो ही बिंदुओं पर मामले की जांच किया जा रहा हैएफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है शव की पहचान के लिए तस्वीर को सर्कुलेट किया जा रहा है