Saturday, March 07 2026

सदन में गरजे कांटी विधायक अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 05:32 AM बिहार

कांटी क्षेत्र की कई सड़कों का जीर्णोद्धार तथा अनुमंडल स्तर पर एसडीआरएफ का गठन का किया मांग

कांटी विधायक अजीत कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही के अंतिम दिन कांटी क्षेत्र के कई ज्वलंत समस्याओं को सदन के अंदर जोरदार ढंग से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित कराया

श्री कुमार ने शून्य काल के माध्यम से कांटी- मरवन के किसानों का जंगली जानवरों द्वारा रवि फसल का किए गए नुकसान का आकलन करा कर किसानों को मुआवजा दिने, रौतनिया कचरा डंपिंग यार्ड में जमा कचरा को प्रोसेसिंग करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा निकाले गए निविदा का निष्पादन कराके, उस इलाके के लोगों को प्रदूषण एवं अन्य तबाही से निजात दिलाने, NH-28 छपरा हाई स्कूल के पास सड़क पर फुट ओवर ब्रिज बनवाकर बच्चों को सड़क पार करने की सुविधा उपलब्ध कराने, कांटी थर्मल पावर के पास लंबे समय से बना रहे आर ओ बी का काम पूरा कर कर आवागमन सुचारु बनाने की मांग सरकार से किया सरकार ने इन



सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया





श्री कुमार ने क्षेत्र के तीन लंबी सड़कें मड़वन टेढ़ी पुल से बड़कागांव महेंद्र चौक भाया भड़रा , पकड़ी गंडक बांध से चमारुआ इंडा N H तक भाया मधुबन, नरसंडा , सिरसिया, बंगड़ा, रौतीनिया तथा दामोदरपुर पुल से सेरुकाहीं सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग से अधिग्रहण करा कर इसका जीर्णोद्धार कराने का मांग भी सदन में उठाया श्री कुमार के उक्त मांग पर सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया उन्होंने नदी में डूबने जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल स्तर पर एसडीआरएफ टीम का गठन करने तथा उन्हें सारी सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग प्रमुखता से सदन में उठाया, जिस पर माननीय अध्यक्ष प्रेम कुमार के द्वारा सरकार को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया



Related Post