Saturday, March 07 2026

हर हालत में कपरपूरा रेलवे गुमटी प्रशासन को खोलना पड़ेगा: अजीत कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 16:49 PM बिहार

कांटी विधायक अजीत कुमार ने पिछले दिन जिला प्रशासन के द्वारा कपरपुरा रेलवे गुमटी को बंद किए जाने की कार्रवाई को बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह कार्रवाई जन भावना के विपरीत एवं पूरी तरह बेतुका है जिलाधिकारी शीघ्र पहल कर गुमटी खुलबाएं नहीं तो जन आक्रोश झेलने को तैयार रहे



उक्त बातें रविवार को कांटी क्षेत्र के बहुआरा गांव में अभिनंदन समारोह के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा l उन्होंने कहा की जिले के कुछ अधिकारी सरकार के छवि को बदनाम करने पर तुले हैं



उनके इस बेतुका कार्रवाई से जनता के बीच सरकार के प्रति गलत संदेश गया है,जो गंभीर चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि मैं कल ही जिला अधिकारी से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्रता शीघ्र रेलवे गुमटी खुलबाने लिए कार्रवाई करने को कहूंगा

श्री कुमार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए लोगों से कहा की होली पर्व के बाद हम आप सबके विचार व सहयोग से गांव का विकास का अभियान शुरू करेंगे हमारी प्राथमिकता विकास से वंचित गरीबों का गांव-बस्ती होगा उन्होंने लोगों से कहा कि आप बहुमूल्य वोट देकर मुझे जीता कर मेरा सम्मान बढ़ाया है, अब मुझे आपका सम्मान बढ़ाना है इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को 51 किलो का माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया सम्मान समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता केदार राय ने किया

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल ठाकुर, पवन कुमार सिंह, संजय ठाकुर ,अनिल राय, सिकंदर राय, अवध राय ,अनुपम ठाकुर ,रविंद्र सिंह, विजय ठाकुर ,सोनेलाल शाह, सजन शाह ,अभिषेक कुमार सिंह आदि ने अपना-अपना विचार रखा



Related Post