Sunday, September 13 2026

निर्देश संस्था के सहयोग से 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के जागरुकता रथ का शुभारंभ

FIRSTLOOK BIHAR 16:55 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : निर्देश संस्था के सहयोग से 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति जागरुकता रथ का शुभारंभ सांसद सह जल शक्ति मंत्री डॉक्टर राजभूषण चौधरी जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया यह रथ शहर एवं पंचायतो के समुदाय में जनप्रतिनिधि, हितधारक, वि‌द्यालय, मंदिर, मस्जिद, धर्मगुरु इत्यादि जगहों एवं लोगो के समक्ष बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार प्रसार के लिए जागरुकता रथ को रवाना किया गया, यह अभियान पंचायत में समुदाय के बीच लोगों को वाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगी निर्देश संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम का सहयोगी पार्टनर के रूप में मुजफ्फरपुर जिला में बाल विवाह एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर मु‌द्दों पर कार्य कर रही हैं



आज के कार्यक्रम में निर्देश संस्था के कार्यक्रम निदेशक बिनोद कुमार, टीम लीडर पिंकी देवी, रम्भ सिंह. सीमा सिंह. एवं निर्देश संस्था के सभी कार्यकर्तायो ने भाग लिया







Related Post