मुजफ्फरपुर : स्थानीय आमगोला रोड स्थित ब्रह्माकुमारी सुख शान्ति भवन में होली महापर्व की बधाई देते हुए बिहार झारखण्ड की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने कहा,होली का अंग्रेजी में अर्थ है पवित्र. परमात्मा का आदेश है होली अर्थात पवित्र बनो,राजयोगी बनो. आत्मा परमात्मा के रंग में रंग जाए.आत्मा परमात्मा की होली अर्थात बन गई. दूसरा अर्थ है हो ली सो हो ली.पास्ट इज पास्ट.होली में जलाना भी होता है,रंगना भी होता है.जलाना है पास्ट की बातें,दुखदाई बातें, जिसे बार-बार याद करके दुखी होते हैं. उसे फुलस्टॉप लगा दें तो यह जीवन सुखद हो जाएगा.होली का त्योहार हमें संदेश देता है,हम परमात्मा के रंग में रंगे रहें,यही वास्तविक सत्संग है.इस अवसर पर बीके कंचन बहन ने भी अपनी शुभकामनायें दी. फिर, बीके रानी दीदी ने सभी को अबीर का तिलक लगाया. सभी के ऊपर गुलावासी और पुष्प पंखुरी डालकर होली महोत्सव मनाया. मुख्य रूप से डॉ बीबी ठाकुर,डॉ बीएल सिंघानिया,डॉ मोती सिन्हा,भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, केपी पप्पू,डॉ एचएन भारद्वाज,डॉ प्रवीण चंद्रा,डॉ शोभना चंद्रा,डॉ नवीन कुमार,डॉ कंचन कुमार समेत सैकड़ो भाई बहन मौजूद रहे.