मुुजफ्फरपुुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के कारण होली के रोज देर शाम गोलीबारी की एक घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया खबर के अनुसार वर्चस्व की लड़ाई में एक किशोर घायल हो गया बताया जा रहा है कि शाम के समय आयुष को उसके एक दोस्त ने फोन कर बुलाया
दोस्त ने कहा कि कुछ विवाद हो गया है
मौके पर पहुंचने पर आयुष ने देखा कि मारपीट चल रही थी इसी बीच एक युवक उसके पास आया और गोली मारकर फरार हो गया गोली लगते ही आयुष बेहोश हो गया उसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि किशोर को गोली लगने की जानकारी मिली है पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है घटना के कारणों, आरोपियों की तलाश और अन्य पहलुओं पर पड़ताल जारी है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी