इस दौरान जल भरण कलश में जल डालकर जल स्रोतों के पुनर्भरण (रीचार्ज) का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया गया
साथ ही जल-बंधन कार्यक्रम के तहत नल पर रक्षा सूत्र बांधकर जल स्रोतों के संरक्षण और जल बचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं शौचालय निर्माण से लेकर जल जीवन मिशन तक की योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाया है
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को पेयजल के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और श्रम दोनों व्यर्थ होता था लेकिन अब घर-घर नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है इससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है और वे अपने समय का उपयोग अन्य रचनात्मक कार्यों में कर पा रही हैं
डॉ. चौधरी ने बिहार सरकार द्वारा संचालित हर घर नल का जल योजना की भी सराहना करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग के प्रयासों से लोगों तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा तेजी से पहुंच रही है
कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर जिले में कार्यरत 25 महिला पंप चालिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी एवं विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने सभी महिला पंप संचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में इन महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है
कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई इसके साथ ही जल-चौपाल और जन-संवाद के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण तथा जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया
इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार के पदाधिकारीगण, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया