Monday, March 09 2026

100 दिवसीय अभियान बनायेगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समापन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्देश की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 08:51 AM बिहार

कांटी/ मुजफ्फरपुर: JUST RIGHTS FOR CHILDREN एवं निर्देश संस्था के सहयोग से 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समापन के अवसर पर आज निर्देश संस्था के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला आत्मनिर्भर हो और बाल विवाह मुक्त भारत बनाने पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल के किशोरियों के द्वारा नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,गीत और स्लोगन से लोगों को संदेश दिया गया !कार्यकर्ता के द्वारा पंचायतो के समुदाय में जनप्रतिनिधि, हितधारक, विद्यालय, मंदिर, मस्जिद, धर्मगुरु इत्यादि जगहों एवं लोगो के समक्ष बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर जागरूक करने का कार्य करती है ! निर्देश संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन कार्यक्रम का सहयोगी पार्टनर के रूप में मुजफ्फरपुर जिला में बाल विवाह एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर कार्य कर रही हैं !आज के कार्यक्रम मे निर्देश संस्था के सचिव डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, कार्यक्रम निदेशक श्री बिनोद कुमार, टीम लीडर पिंकी देवी. रम्भा सिंह. सीमा सिंह. एवं निर्देश संस्था के सभी कार्यकर्त्तायो ने भाग लिया !









Related Post