मुजफ्फरपुर : जिला अल्पसंख्यक मोर्चा (पूर्वी) के अध्यक्ष सैयद अफ़रीदी के आवास पर रविवार को भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसाधारण के साथ-साथ बिहार की राजनीति के कई दिग्गज चेहरों ने शिरकत की, जिससे यह आयोजन साम्प्रदायिक सौहार्द और एकजुटता का केंद्र बना रहा प्रमुख दिग्गजों की उपस्थिति इफ्तार पार्टी में सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने एक साथ शिरकत की
मुख्य अतिथियों में डॉ. राजभूषण निषाद केंद्रीय मंत्री सह मुजफ्फरपुर सांसद सुरेश शर्मा पूर्व मंत्री, बिहार सरकार विवेक कुमार जिला अध्यक्ष पूर्वी, केदार गुप्ता विधायक कुढ़नी, बेबी कुमारी विधायक बोचहां, बंशीधर ब्रजवासी विधान पार्षद ,इसके अलावा पूर्व मंत्री मोतीलाल , पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व विधायक अनिल साहनी,पूर्व एमएलसी गीता कुमारी, अश्मित कुमार, अनोज कुमार और नवलेश जैसे नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष सुरेश कुमार महामंत्री मुकेश शर्मा, शब्बीर अहमद, मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा, राम विनय पासवान और इकबाल समी, पंकज चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे सैयद अफ़रीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी
इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और मोहब्बत को मजबूत करते हैं आज की भारी भीड़ यह दर्शाती है कि मुजफ्फरपुर की जनता एकता में विश्वास रखती है