Thursday, March 12 2026

मुुजफ्फरपुुर के दोनो अनुमंडल अधिकारी का संदेश,गैस की किल्लत नहीं

FIRSTLOOK BIHAR 02:03 AM बिहार

मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सभी आमजन को सूचित किया जाता है कि विश्व के मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी घरेलु गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं गैस कम्पनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता पूर्व की भांति बनी हुई है उच्च्तम स्तर से किसी भी प्रकार के कटौती का आदेश नहीं है



घरेलु गैस की बुकिंग एवं डिलेवरी उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से कम्पनी के बुकिंग नंबर पर मिस्ड काॅल/एस.एम.एस./आई.वी.आर.एस./व्हाट्सएप तथा ओ.टी.पी. पर पूर्व की भांति हो रहा है



यह प्रणाली अभी भी क्रियाशील है वर्तमान में मध्य पूर्व में चल रहें युद्ध के कारण पिछले गैस डिलेवरी के 25 दिनों के अन्तराल पर बुकिंग की प्रक्रिया निर्धारित की गई है अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी द्वारा संयुक्त रूप से गैस कम्पनियों के फिल्ड ऑफिसर्स, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं गैस एजेंसी के संचालकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई है अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि स्थिति पर प्रशासन की पूरी नजर है एल.पी.जी. गैस की कोई समस्या नहीं है गैस वितरक एजेंसियों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बुकिंग के तिथि/समय के अनुरूप (FIFO) First in First Out (पहले आओ, पहले पाओ) के आधार पर उपभोक्ताओं को वितरित करें, ताकि किसी को भी असहजता महसुस न हो व्यवसायिक (Commercial) उपभोक्ता भारत सरकार द्वारा गठित तृस्तरीय सदस्य 1. के॰ शैलेन्द्र के मेल आई.डी.- indianecareho@indianoil.in, 2. टी॰वी॰ पंडयान के मेल आई.डी.- edipg@bharatpetroleum.in, 3. ध्रुव कपील के मेल आई.डी.- lpg.sbu.head@hpcl.in पर अपना शिकायत/अनुरोध दर्ज करा सकते है एवं आमजनों के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि बुकिंग एवं गैस डिलेवरी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या के लिए गैस एजेंसियों द्वारा जारी पासबुक पर दर्ज टाॅल फ्री नम्बर एवं कंपनी के नम्बर पर शिकायत दर्ज कर सकते है, जिसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की पैनिंक खरिदारी व बुकिंग का प्रयास न करें किसी भी प्रकार के विधि-व्यवस्था की बाधा उत्पन्न न करें

किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा गैस गोदाम पर या डोर स्टेप डिलेवरी की गाड़ी/वितरण कर्मी के साथ मारपीट या कार्य में बाधा उत्पन्न किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी अनुमण्डल पदाधिकारी, पूर्वी एवं पश्चिमी द्वारा सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि एल.पी.जी. गैस डीलर्स एवं वितरकों के यहाँ नियमित तौर पर निरीक्षण तथा छापामारी का निर्देश दिया गया है ब्लैक मार्केटिंग तथा जमाखोरी करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है

Related Post