जांच के क्रम में अल्ट्रासाउंड सेवा के संचालन में लापरवाही सामने आई जिस पर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएस) मुजफ्फरपुर ने संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए सेवा को नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया है
इस संबंध में
सीएस ने पत्र जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू की गई है, ताकि आम लोगों को सस्ती और सुलभ जांच सुविधा मिल सके इसके तहत औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है और इसके संचालन के लिए नामित चिकित्सक को अधिकृत किया गया है
पत्र में उल्लेख किया गया है कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो, जिससे उन्हें निजी जांच केंद्रों पर अधिक पैसा खर्च नहीं करना पड़े लेकिन औराई सीएचसी में निर्धारित व्यवस्था के बावजूद अल्ट्रासाउंड सेवा का नियमित संचालन नहीं हो रहा है, जो गंभीर लापरवाही मानी जा रही है
सीएस ने अपने पत्र में कहा है कि अल्ट्रासाउंड सेवा का संचालन नहीं होना सरकार की योजनाओं और आम मरीजों के हित के खिलाफ है इसलिए संबंधित चिकित्सक से पूछा गया है कि आखिर किस कारण से सेवा नियमित रूप से संचालित नहीं की जा रही है साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि निर्धारित नियमों के तहत अल्ट्रासाउंड सेवा का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके
सीएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा सामने आती है तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी
जिलाधिकारी ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में सभी स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित और प्रभावी तरीके से संचालित करना प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें