Monday, March 16 2026

आरडीएस कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा Raisina Chronicles पुस्तक पर सेमिनार एवं पुस्तक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 17:05 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : राम दयालु सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा Raisina Chronicles पुस्तक पर एक सेमिनार एवं पुस्तक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना तथा समसामयिक विषयों पर बौद्धिक चर्चा को प्रोत्साहित करना था इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया





कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के डॉ. आज़मत अली ने की



इस सेमिनार के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रजनी कांत पांडेय उपस्थित थे तथा विशेष अतिथि के रूप में हिंदी विभाग के डॉ. नीरज मिश्रा ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई

अपने वक्तव्य में डॉ. रजनी कांत पांडेय ने Raisina Chronicles पुस्तक की विषयवस्तु पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पुस्तक भारत की राजनीति, शासन व्यवस्था और समकालीन घटनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने और समसामयिक विषयों पर गंभीर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आज़मत अली ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार और पुस्तक चर्चाएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में अत्यंत सहायक होती हैं वहीं विशेष अतिथि डॉ. नीरज मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान और दृष्टिकोण का विस्तार होता है तथा यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ



Related Post