मुजफ्फरपुर : आयुष्मान भारत कार्यक्रम एवं RKSK के अंतर्गत विधालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम (SHWP) में प्रखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर कुल 44 शिक्षकों को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्वास्थ्य) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार प्रखण्ड मुरौल के मध्य विद्यालय इटहा,द्वितीय पुरस्कार प्रखण्ड बंदरा के मध्य विद्यालय हारपुर एवं तृतीय पुरस्कार प्रखण्ड मरवन के मध्य विद्यालय रेपुरा को प्रदान किया गया
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मनोज कुमार (Quality- शिक्षा) एवं नीलेश कुमार (जिला समन्वयक C3) को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं एनीमिया मुक्त भारत (ABM) अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु जिला स्तर पर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, पोषण तथा जागरूकता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर प्रशांत कुमार (DC RBSK Cum DCM) राज किरण कुमार (DDA) का महत्वपूर्ण योगदान रहा