मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय में 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का संपादन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया
कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि तृतीय श्रेणी कर्मियों के पदोन्नति, एसीपी लाभ, बकाया पेंशन भुगतान और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया उदासीन है
विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्र के आह्वान पर 20 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जाएगा उसके बाद 24 -25 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा
आक्रोश व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष रामनाथ सिंह, निर्मल कुमार शर्मा, कार्तिक पूर्णेन्दु, धीरज कुमार, राहुल कुमार, सोनी वर्मा, मनीष कुमार, अशोक कुमार, विजय तिवारी, इंदल कुमार आदि मौजूद रहे