मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्र के आह्वान पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर लंगट सिंह कॉलेज के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा पूर्व घोषित रणनीति के अनुसार, कर्मचारियों ने आज काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का संपादन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डॉ. आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि तृतीय श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति, एसीपी लाभ, बकाया पेंशन भुगतान और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर प्रशासन का रवैया अब तक टालमटोल वाला रहा है
तय रणनीति के तहत 16 से 20 मार्च तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं और 24-25 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा
इस दौरान रणविजय शर्मा, दीपक कुमार, रोहन कुमार, राहुल कुमार, सकलदेव मिस्त्री, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे