Wednesday, March 18 2026

बिहार विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम

FIRSTLOOK BIHAR 13:06 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : बिहार विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में सत्र 2025-27 के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय गृह विज्ञान की अध्यक्षा व पूर्व डीन सोशल साइंस डॉ संगीता रानी ने विद्यार्थियों को नियमित वर्ग करने के लिए प्रेरित किया कहा कि इससे ज्ञान प्राप्ति के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है विभाग के द्वारा नियमित सेमिनार और वर्कशॉप के आयोजन से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा



विभाग की अध्यक्षा डॉ रंजना कुमारी ने बताया कि पीजी के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य कैंपस के माहौल, शैक्षणिक नियमों, संकाय सदस्यों और संस्कृति से परिचित कराना है



विभाग उनकी अकादमी ऊंचाइयों को प्राप्त करने में भरपूर मदद करेगा मौके पर अध्यक्षा डॉ रंजना कुमारी, डॉ नीलम कुमारी, डॉ पूनम, डॉ रितिका, डॉ नीति किरण समेत छात्र-छात्राएं और रिसर्च स्कॉलर मौजूद थे



Related Post