Wednesday, March 18 2026

लंगट सिंह कॉलेज में आईक्यूएसी की बैठक, गुणवत्ता सुधार पर जोर

FIRSTLOOK BIHAR 13:08 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में आईक्यूएसी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कॉलेज के विकास और आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने बैठक को संबोधित करते हुए हर्ष व्यक्त किया कि बिहार सरकार ने लंगट सिंह कॉलेज को इंस्टिट्यूट ऑफ एक्सीलेंस की सूची में शामिल किया है



उन्होंने इस उपलब्धि को कॉलेज के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय बताया



प्राचार्य ने हाल ही में पटना में आयोजित कार्यशाला के मुख्य बिंदुओं को साझा करते हुए कहा कि इस दर्जे के मिलने से कॉलेज में संसाधन और शोध की सुविधाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार होगा बैठक के दौरान आगामी नैक मूल्यांकन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई प्रो कनुप्रिया ने स्टूडेंट सेटिस्फैक्शन सर्वे पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों का फीडबैक हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि पठन-पाठन और अन्य गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए बैठक में विभागवार प्रदर्शन की समीक्षा की गई और गुणवत्ता सुधार के लिए कई आवश्यक निर्णय लिए गए इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ राजीव कुमार, डॉ अर्धेंदु, डॉ त्रिपदा भारती, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ एसएन अब्बास, डॉ शिवेंद्र मौर्या, डॉ इम्तियाज, रोहन कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे



Related Post