मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह काॅलेज छह-सात राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 19 मार्च 2026 को पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि और समसामयिक समझ विकसित करना था कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष Dr. Rajnikant Pandey, इतिहास विभाग के डॉ. रिज़वी एवं मनोविज्ञान विभाग के डॉ. सौरभ राज ने संयुक्त रूप से की कार्यक्रम में Caged Phoenix: Can India Fly? (लेखक: Dipankar Gupta) पर चर्चा हुई
छात्रा अनुष्का कुमारी ने पुस्तक के प्रमुख विचारों—सामाजिक असमानता, आर्थिक प्रगति और लोकतंत्र-विकास संबंध—पर प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी रही
इस अवसर पर प्रो. पंकज कुमार तिवारी, डॉ. बिंदी, डॉ. अमृता कुमारी सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे अंत में अध्यक्षों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अनुष्का कुमारी के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की