ग्रामीणों ने अपने पत्र में मंदिर की वर्तमान स्थिति एवं प्रबंधन से संबंधित समस्याओं का उल्लेख करते हुए एक सक्षम एवं योग्य महंत की आवश्यकता जताई थी
प्राप्त आवेदन एवं जांच के उपरांत यह पाया गया कि विगत कई वर्षों से मंदिर के प्रबंधन में शिथिलता एवं समिति के निष्क्रिय होने के कारण मंदिर की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी साथ ही, मंदिर की संपत्तियों के संरक्षण एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन में भी कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही थीं
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दीनानाथ दास जी को महंत पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया परिषद को आशा है कि उनके नेतृत्व में मंदिर की व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी
न्यास परिषद द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, महंत दीनानाथ दास जी मंदिर की सभी चल एवं अचल संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे साथ ही, मंदिर की आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा रखना तथा समय-समय पर परिषद को इसकी जानकारी देना उनकी जिम्मेदारी होगी इसके अतिरिक्त, मंदिर के समुचित विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए भी कार्य किए जाएंगे
परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी कार्य बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे, ताकि मंदिर की गरिमा एवं पारदर्शिता बनी रहे
स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है
लोगों का मानना है कि दीनानाथ दास जी के नेतृत्व में मंदिर में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ होगा
जनकल्याण हेतु मठ की ओर से
22 अप्रैल को मठ परिसर में एक भव्य धार्मिक आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज, प्रमोद कृष्णन जी, बागेश्वर धाम सरकार, हनुमान गढ़ी के महंत जी, गायक पवन सिंह सहित देश के विभिन्न स्थानों से अनेक श्रद्धालु एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित होंगे इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है
श्री दीनानाथ जी को मठ का महंत बनाएं जाने के न्यास के निर्णय पर तमाम शहर वासियों के तरफ ने उन्हें अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है, बधाई देने वालों में शहर के गण मान्य व्यक्ति भी सम्मिलित हैं जिनमें मुजफ्फरपुर के वर्तमान विधायक रंजन कुमार,बोचहा के वर्तमान विधायक बेबी कुमारी,( डॉक्टर राजीव रंजन निदेशक महावीर वात्सल्य अस्पताल पटना), अमर पासवान पूर्व विधायक बोचहा,अभय कुमार मुखिया, अनुपम कुमार अध्यक्ष जदयू ,
मेयर निर्मला साहू ,उपमेयर डॉ मोनालिसा, डॉ नवीन कुमार ,एमएलसी बंशीधर बृजवासी, अजय कुमार सिंह उर्फ बमबम बाबू, आलोक कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, साकेत कुमार, गजेंद्र शर्मा ,संचित शाही इत्यादि शामिल है