Thursday, April 23 2026

कांटी विधायक अजीत कुमार के पहल पर पुरानी मोतिहारी रोड में पड़े कूड़े व कचरे की अंबार की हटाने की प्रक्रिया हुई शुरू

FIRSTLOOK BIHAR 03:24 AM बिहार

एसडीओ पश्चमी ने स्थल का किया निरीक्षण, बीडीओ व ईओ को दिया आवश्यक निर्देश

विधायक के पहल पर नगर परिषद के वार्ड 14 एवं 15 में बंद पड़े नल जल योजना के मरम्मती की कार्य भी हुआ शुरू
कांंटी / मुजफ्फरपुर : कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार क्षेत्र के जनसमस्याओं व जनहितकारी के मामले की निदान कराने को लेकर काफी एक्शन मूड में दिख रहे हैं एवं इसका असर भी स्पष्ट दिखा है क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार के पहल पर कांटी के पुरानी मोतिहारी रोड स्तिथ कोल्हुआ पैगंबरपुर में मुख्य सड़क के दोंनो किनारे पड़े कूड़े व कचरे की अम्बार की हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई ज्ञात हो की बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने इस मामले पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए जिला प्रशासन के आलाअधिकारियों व डीडीसी से बात कर तत्काल इस मार्ग में पड़े कूड़े व कचरे की अम्बार को हटवाने की बात कहे थे



जिस पर गुरुवार को डीडीसी के आदेश के आलोक में एसडीओ पश्चमी आकांक्षा आनंद ने भौतिक रूप से इस स्थल का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित बीडीओ आनंद कुमार विभूति को आवश्यक निर्देश दिया



वही, डीडीसी व एसडीओ पश्चमी ने नगर परिषद कांटी के ईओ अजय कुमार को कूड़े एवं कचरे को अंबार को हटवाने के मामले में भी निर्देश दिया वही, क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार के पहल पर नगर परिषद कांटी क्षेत्र के वार्ड 14 एवं 15 में नल जल योजना के क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मती की कार्य गुरुवार से शुरू हो गई है, अब बड़ी जल्द स्थानीय लोगों को पानी की कनेक्शन भी मिल जाएगी बताते चलें कि पिछले दिनों स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने वार्ड 14 एवं 15 में भ्रमण किए थे जिस दौरान स्थानीय लोगों ने यह मामला उनके समक्ष उठाया था गुरुवार को उन्होंने इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार को तत्काल इस पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था वहीं, स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुरानी मोतिहारी रोड के कोल्हुआ पैगंबरपुर में पड़े कूड़े एवं कचरे की अम्बार एवं डंपिंग करने की मामला संज्ञान में आया था जिस मामले को उन्होंने काफी गंभीरता से लेते हुए इस मामले की वरीय अधिकारियों को अवगत कराए थे उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जनसमस्याओं व अन्य जनहितकारी से जुड़े सभी मामले की समस्याओं से परेशानी नहीं होने दी जाएगी



Related Post