Friday, March 20 2026

सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक

FIRSTLOOK BIHAR 03:29 AM बिहार

कार्य में लापरवाही व अनियमितता पर रीगा प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका बेबी कुमारी को चयन मुक्त करने का निर्देश

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रीगा परियोजना के प्रखंड समन्वयक की बैठक में अनुपस्थिति को लेकर उनका मानदेय भुगतान स्थगित करने का निर्देश दिया गया

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया



वहीं डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा जानकारी दी गई कि आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के मद्देनजर रोस्टर तैयार किया गया है



इसके अनुरूप 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया

बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हेतु कड़े निर्देश दिए गए बैठक में पोषक क्षेत्र में आने वाले इच्छुक सभी लाभुकों को नियमानुसार लाभ देने हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया बैठक में सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करेंबैठक में डीपीओ आईसीडीएस, सभी सीडीपीओ,एलएस की उपस्थिति थी



Related Post