मुजफ्फरपुर : ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहाव लड़कियों की कबड्डी में तीन टीमों (टीम-1, टीम-2 और टीम-3) ने भाग लिया टीम-3 ने कुल 15 अंक हासिल कर उपविजेता का खिताब जीता इसमें रिया ने 11 अंक, चांदनी ने 2, मुस्कान ने 1 तथा रानी ने 1 अंक जोड़े
वहीं, टीम-2 ने शानदार प्रदर्शन कर कुल 21 अंक बनाए और चैंपियन बनी
टीम-2 की ब्यूटी ने सबसे अधिक 13 अंक लटकाए, जबकि प्रिया ने 4, संध्या ने 3 तथा गरिमा ने 1 अंक हासिल किए
लड़कों की कबड्डी में चार टीमों (टीम-1, टीम-2, टीम-3 और टीम-4) ने हिस्सा लिया टीम-3 उपविजेता रही, जिसमें ऐश्वर्य आनंद ने सबसे अधिक 16 अंक, प्रियांशु ने 4, आदर्श ने 6 तथा सुमित ने 3 अंक जोड़ेटीम-2 की शुरुआत धीमी रही, लेकिन हाफ टाइम के बाद उन्होंने कमाल कर दिखाया और कुल 37 अंक बनाकर विजेता बनी
टीम-2 के इशांत कुमार ने 19 अंक, सोनू कुमार ने 7, हिमांशु ने 6 तथा प्रकाश कुमार ने 5 बोनस अंक जुटाए
इस अवसर पर खेल अध्यक्ष डॉ. चितरंजन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन सुमित कुमार, मृगांक , पवन सिंह, पूर्व रिटायर्ड प्रधान सहायक परमानंद झा तथा विजय कुमार मौजूद रहे