मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आम नागरिकों को सोलर रूफटॉप स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने के लिए 23 मार्च (11am to 4pm) को सोलर लोन मेला आयोजित किया जा रहा है यह मेला जिला समाहरणालय (DM Office), प्रथम तल, कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा हाल ही में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त (DDC), विद्युत अधीक्षण अभियंता, MNRE सलाहकार, LDM, बैंकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक तथा समीक्षा के दौरान मुजफ्फरपुर जिले में 1,180 अस्वीकृत (Rejected) ऋण आवेदन एवं 144 स्वीकृत (Sanctioned) लेकिन लंबित (Pending for Disbursement) मामलों का पुनर्मिलान (reconciliation) किया गया
इसके आधार पर जिला प्रशासन द्वारा सभी बैंकों, MNRE एवं डिस्कॉम के समन्वय से इस सोलर लोन मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है
इस मेले का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर बैंक, डिस्कॉम एवं अधिकृत सोलर वेंडरों की सुविधा उपलब्ध कराते हुए लोन स्वीकृति, लंबित एवं अस्वीकृत मामलों का त्वरित समाधान तथा नए आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाना है
सभी सोलर वेंडरों से अनुरोध है कि वे मेले में सक्रिय रूप से भाग लें एवं विशेष रूप से लंबित एवं अस्वीकृत ऋण मामलों के समाधान हेतु सहयोग सुनिश्चित करें वेंडरों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे संबंधित उपभोक्ताओं को मेले में आने के लिए प्रेरित करें, ताकि MNRE SOP के अनुसार न्यूनतम दस्तावेजों के साथ ऑन-द-स्पॉट लोन स्वीकृति एवं वितरण (disbursement) सुनिश्चित किया जा सके
षपुराने एवं नए दोनों प्रकार के ऋण आवेदक, अपने संबंधित वेंडरों के साथ इस मेले में भाग लें