कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है
आपने स्नातक स्तर से आगे बढ़कर कॉमर्स के गहन अध्ययन को चुना है, जो न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाएगा बल्कि आपको भविष्य के लिए सशक्त भी बनाएगा
उन्होंने बताया कि कॉमर्स केवल एक विषय नहीं, बल्कि व्यापार, अर्थव्यवस्था, वित्त और प्रबंधन से जुड़ा एक व्यापक क्षेत्र है, जिसकी आज के बदलते समय में विशेष भूमिका हैरामदयालु सिंह (आरडीएस) कॉलेज, मुज़फ़्फ़रपुर में एम.कॉम के नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराया
कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है आपने स्नातक स्तर से आगे बढ़कर कॉमर्स के गहन अध्ययन को चुना है, जो न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाएगा बल्कि आपको भविष्य के लिए सशक्त भी बनाएगा
उन्होंने बताया कि कॉमर्स केवल एक विषय नहीं, बल्कि व्यापार, अर्थव्यवस्था, वित्त और प्रबंधन से जुड़ा एक व्यापक क्षेत्र है, जिसकी आज के बदलते समय में विशेष भूमिका है
सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उसका निदान कराएंगे यह कमिटमेंट हम अब जमीनी धरातल पर लगातार उतार रहे हैं उक्त बातें मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने कांटी क्षेत्र के सुदूर इलाका मुस्तफापुर में आयोजित विकास शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा
विधायक अजीत कुमार ने कहा कि हम बात बनाने में विश्वास कभी नही किए हैं, हम जनता के काम करके उनमें विश्वास स्थापित किए हैं उसी का बदौलत है कि विधानसभा चुनाव में कांटी विधानसभा क्षेत्र के जनता ने हमें अपना फिर से प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है श्री कुमार ने विकास शिविर में आए हुए लोगों की अनेकों समस्याओं को सुना जिसमें स्थानीय लोगों ने राशन कार्ड, श्रम विभाग , आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि विभाग, कबीर अन्त्येष्टि, जन्म व मृत्यु, शिक्षा , वृद्धा पेंशन, कल्याण विभाग, वेपर लाइट , नल जल योजना , फसल क्षति, आईसीडीएस, बिजली समेत कई प्रमुख मामले को रखा जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को बारीकी - बारीकी से जनता के आए इन सभी समस्याओं को तत्काल दूर करने के दिशा में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया इस शिविर में अधिकारियों ने अपने - अपने विभागों के कार्यों से लोगों को अवगत करवाया विधायक अजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के जनता के कार्य में कोताही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों व कर्मियों पर हर हाल में जांचोपरांत कार्रवाई तय है उन्होंने सीधे तौर पर कहा की जनता के कार्य मे लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मियों की कही से भी कोई गुंजाइश नहीं है जो अधिकारी और कर्मी जनता के कार्य करने में रुचि नहीं लेंगे उनकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी उन्होंने विकास शिविर से अनुपस्थित कई अधिकारियों की भी जमकर खबर ली एवं मौके पर उपस्थित बीडीओ आनंद कुमार विभूति को सभी से स्पष्टीकरण पूछ कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि अनुपस्थित अधिकारी जनहित कार्य के विरोधी हैं इसी का परिणाम है कि वे इस विकास शिविर में उपस्थित नहीं हुए हैं उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र बीते 10 वर्षों में काफी पीछे चला गया था लेकिन वे अब फिर से कांटी को विकास के नई पैमानों पर ले जाने में लग गए है एवं इसके लिए वे काफी आतुर भी है
विधायक अजीत कुमार ने विकास शिविर में उपस्थित महिलाएं, पुरुष, युवाओं व बुजुर्गों को पूर्ण रूपेण आश्वस्त किया कि आपका आवाज हम बनेंगे और आपको किसी भी तरह के कार्य कराने में कोई चिंता करने की जरूरी नहीं है आप हमें सिर्फ अपनी समस्या में अवगत कराये हम आपकी समस्याओं का निदान हर हाल में करायेंगे वही, मुस्तफापुर विद्यालय के बच्चियों ने श्री कुमार के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया एवं विद्यालय में कंप्यूटर लैब और नए विद्यालय भवन की निर्माण करवाने की मांग किया जिस पर उन्होंने इस पर सकारात्मक पहल करने की बात को कहा उन्होंने आईसीडीएस द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म की प्रक्रिया भी पूरी की इस मौके पर बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति, सीडीपीओ मीरा कुमारी, बीएओ शिवनाथ झा , एलईओ वरुण कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी स्वराज चौहान, कांटी पीएचसी के डॉक्टर पीयूष राज, स्थानीय मुखिया कविता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र साह, पंचायत सचिव शिव बालक पांडे समेत पूर्व मुखिया नवल किशोर प्रसाद, अशोक पासवान, रामनंदन प्रसाद, दिलीप प्रसाद , विजय राम,रमेश कुमार, लाल बाबू प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, प्रभात कुमार, नंदकिशोर सिंह, मुरारी झा, विवेक रंजन, सिकंदर कुमार यादव , रंजीत प्रसाद, अजय सिंह, रामसुकल प्रसाद, विपीन कुमार गुप्ता, शम्भु प्रसाद , रामेश्वर राम, शिवजी राम, रामबाबू राम, नवल किशोर यादव, नरेश पासवान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे एवं सभी ने इस आयोजित विकास शिविर का जमकर सराहना किया