नगरनौसा(नालंदा)आशा कर्मी की बहाली के नाम पर एक महिला से 10 हजार रूपए रिश्वत लेते पीएचसी नगरनौसा के बीसीएम मंजीत कुमार को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लियाबीसीएम आशा बहाली के नाम पर बॉबी कुमारी से पच्चीस हजार रुपया की मांग किया था
बहाली के नाम पर बीसीएम द्वारा घुस मांगे जाने की शिकायत महिला ने निगरानी से किया
इसके बाद निगरानी टीम ने अपना जाल बिछायाजैसे ही मंजीत कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए,उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया गिरफ्तारी के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया