Saturday, April 25 2026

गवसरा अग्निकांड: विधायक ने बांटी राहत सामग्री, पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा

FIRSTLOOK BIHAR 16:09 PM बिहार

झोपड़ी वाले अग्नि पीड़ित परिवार को दिलाएगें प्राथमिकता पर आवास की सुविधा: अजीत कुमार

मड़वन प्रखंड के गवसरा गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार ने गुरुवार को पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया इस दौरान उन्होंने अपने स्तर से 48 पीड़ित परिवारों को दो-दो कंबल, साड़ी, गमछा, गंजी एवं 25-25 किलो चावल प्रदान किया साथ ही सरकारी स्तर से सभी पीड़ितों को 20-20 हजार रुपये का चेक भी उपलब्ध कराया गया



विधायक ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया



उन्होंने कहा, यह सिर्फ राहत सामग्री नहीं, बल्कि आपके दुख में हमारी भागीदारी है जब तक हर प्रभावित परिवार दोबारा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो जाता, तब तक हमारी कोशिशें जारी रहेंगी सरकार और मैं व्यक्तिगत रूप से हर पीड़ित के साथ खड़े हैं उन्होंने आगे कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को असहाय नहीं रहने दिया जाएगा भोजन, वस्त्र और आवास—हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने स्पष्ट किया मौके पर विधायक ने सामुदायिक किचेन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह व्यवस्था लगातार सुचारु रूप से चलती रहे और पीड़ितों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उन्हें दी जाए विधायक ने बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी अग्नि पीड़ितों को अविलंब पीएम योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़कर लाभ दिलाया जाए, ताकि उन्हें स्थायी आवास मिल सके

इस दौरान बीडीओ विनय कुमार ने कहा कि अगलगी से प्रभावित परिवारों के ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्हें किताब, कॉपी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री की आवश्यकता है, और उन्हें अविलंब उपलब्ध कराया जाएगा इस मौके पर बीडीओ विनय कुमार, सीओ मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, भाजपा नेता रामनरेश सहनी, रघुनाथ सहनी, मनोज कुमार सिंह, ललन राय, हितलाल सहनी, अजय चौधरी, इंदल साह, नागेंद्र गिरी, नवल सिंह, भाग्यनारायण राय, अंकेश ओझा वसिम आजाद, नवल सिंह , मनमोहन सिंह,प्रिंस कुमार शाही, सुधिर सिंह, राहुल कुमार,अलि अहमद विपिन सिंह, डांoअभिषेक जैसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे

Related Post