Thursday, April 23 2026

मेधा सम्मान–सह–पीसीएस मार्गदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 02:32 AM बिहार

प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, युवाओं को सफलता का मार्ग

सीतामढ़ी : जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने एवं युवाओं को लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की तैयारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 28 मार्च (शनिवार) को 12 बजे से समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में मेधा सम्मान–सह–लोक सेवा आयोग परीक्षा(पी सी एस ) की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा –2026 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉप 3 छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा साथ ही, राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दो प्रतिभाशाली छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा जाएगा





कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण यह भी होगा कि जिले के वे सभी विद्यार्थी एवं परीक्षार्थी, जो लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सीधे जिलाधिकारी श्री रिची पांडे से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा



जिलाधिकारी अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि किस प्रकार सही रणनीति, समय प्रबंधन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच के माध्यम से सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है वे अभ्यर्थियों को तैयारी की दिशा, संसाधनों के बेहतर उपयोग, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डालेंगे, जिससे युवा अपने लक्ष्य की ओर और अधिक दृढ़ता से अग्रसर हो सकें कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर युवा इसका लाभ सकेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी श्री अमित रंजन, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री बृज किशोर पांडे, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राघवेंद्र मणि त्रिपाठी होंगे



Related Post