Thursday, April 23 2026

सीतामढ़ी में अटल कला भवन निर्माण परियोजना को लेकर डीएम ने किया है निरीक्षण

FIRSTLOOK BIHAR 02:34 AM बिहार

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय ने आज जिला मुख्यालय स्थित लगमा के बलुआ एवं राघोपुर बखरी में अटल कला भवन परियोजना के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कियाअटल कला भवन निर्माण के लिए उपयुक्त दो में से कोई एक स्थल का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा जिलाधिकारी द्वारा दोनों ही स्थलों का निरीक्षण किया गया



इस संबंध में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत राघोपुर बखरी ही सूटेबल पाया गया है



जानकारी दी गई कि इस संबंध में अंतिम रिपोर्ट अंचल अधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भूमि के सीमाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की अटल कला भवन के निर्माण से सीतामढ़ी के कला प्रेमियों को सरकार के द्वारा एक बड़ी सौगात दी जाएगी स्थानीय कलाकारों में बात को लेकर उत्साह है कि यह केंद्र उनके प्रतिभा को निखारने और उन्हें पहचान दिलाने में सहायक होगा इसकी क्षमता 620 सीट की होगी जानकारी दी गई किअटल कला भवन के निर्माण होने के उपरांत इसका विविध प्रयोग किया जा सकेगा आधुनिक संसाधन एवं नवीन तकनीक पर आधारित इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता संजीव कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, डीसीएलआर सदर अमित राज, वरीय उप समाहर्ता अमूल्य रत्न, sdc मो इस्लाम उपस्थित थे



Related Post