मुजफ्फरपुर : छाता बाजार, मुजफ्फरपुर में आज हिंदू मुस्लिम एकता परिषद द्वारा एक अनूठा एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक सुंदर मिसाल पेश की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की मूर्ति के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे का फूलों से स्वागत किया
कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी, रंग-बिरंगे अबीर और उत्सव के माहौल ने पूरे क्षेत्र को एकता और प्रेम के रंग में सराबोर कर दिया
यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन दिलों की दूरी नहीं होनी चाहिए
एक मिसाल
नफरत की दीवारें गिराकर देखो,
दिल से दिल को मिलाकर देखो,
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,
बस एक बार इंसान बनकर देखो
इस अवसर पर संयोजक केपी पप्पू जी, अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, सचिव इरशाद अहमद सहित अब्दुल रहमान, सरफराज अहमद, जहांगीर भाई, रियाज अहमद, मोहम्मद सुफियान, आदिल, अजीम, इकबाल, परवेज, शाहनवाज अहमद, दिलशाद अहमद, आरिफ उर्फ मन्नू, खुर्शीद आलम, जावेद हसन, खालिद परवेज उर्फ बॉबी भाई, माजिद हुसैन, इश्तियाक अहमद उर्फ गुड्डू भाई, मुर्तुजा भाई, फतेह भाई सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाना था, जिससे लोग प्रेरित होकर ऐसे आयोजनों का अनुकरण करें और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएं
संदेश:
रंग अलग हों, राह अलग हो,
पर दिल से दिल का साथ रहे,
भारत की यही पहचान रहे,
हर दिल में बस एकता की बात रहे
यह आयोजन न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि एक संदेश था—एक ऐसा संदेश, जो आने वाली पीढ़ियों को भी एकता और भाईचारे की राह