Thursday, April 23 2026

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मंथन 5.0 (2026)’ के एक महत्वपूर्ण अकादमिक सत्र की अध्यक्षता की

FIRSTLOOK BIHAR 17:44 PM बिहार

बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मंथन 5.0 (2026)’ के एक महत्वपूर्ण अकादमिक सत्र की अध्यक्षता की यह प्रतिष्ठित सम्मेलन दिल्ली विश्वविद्यालय में 27-28 मार्च 2026 को आयोजित हुआ ‘संस्कृति, जलवायु और इतिहास: विशाल भारत से सबक’ विषय पर आधारित इस सम्मेलन में ईरान से दक्षिण-पूर्व एशिया तक की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत पर गहन चर्चा हुई



प्रो. राय की अध्यक्षता में ‘विशाल भारत और वैश्विक संवाद’ विषयक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें उच्च स्तरीय विद्वानों और प्रख्यात अकादमिक हस्तियों ने विषय पर गहन बौद्धिक चर्चा की



अध्यक्षीय भाषण में प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा, भारतीय विचार संतुलन, समन्वय और सह-अस्तित्व का है भारत ने विश्व को अहिंसा, योग और आयुर्वेद की अनमोल देन दी है भारत सांस्कृतिक जागरण का देश है, भौगोलिक लालच का नहीं प्राचीन भारतीय सभ्यता हमें पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक सद्भाव और ऐतिहासिक निरंतरता के गहरे सबक सिखाती है ये मूल्य आज की वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक संघर्ष और पर्यावरणीय असंतुलन के समाधान में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं सम्मेलन के मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्री इंद्रेश कुमार जी रहे संरक्षकों में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं समापन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया विश्वविद्यालय के अकादमिक समुदाय और एलुमनी एसोसिएशन ने कुलपति प्रो. राय की इस अकादमिक उपलब्धि पर गहरा सम्मान व्यक्त किया



Related Post