मुजफ्फरपुर : कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के प्रेरणादायी नेतृत्व में बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में प्रत्येक रविवार को संचालित किये जाने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान की श्रृंखला के अंतर्गत (रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) एवं पुरुष छात्रावास(02), बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष छात्रावास(02),परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया यह अभियान प्रातः 07:30 बजे आरंभ हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक के स्वागत संबोधन से हुआ
उन्होंने स्वच्छता जागरूकता अभियान में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों सहित एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता समाज के स्वस्थ एवं सशक्त निर्माण का आधार है
इस स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने की अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए मानवीय भागीदारी (Men) और आधुनिक तकनीक (Technology) का संगम अनिवार्य है उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को जीवनशैली के रूप में अपनाने की अपील की पुरुष छात्रावास के प्रबंधक प्रोफेसर लल्लन कुमार झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, जिसे निरंतर अपनाने से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है
इस अवसर पर एल.एन.टी. महाविद्यालय के एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया
इसके पश्चात एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों एवं पुरुष छात्रावास के छात्रों (02) पुरुष छात्रावास परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई