उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी
विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि कपरपुरा रेलवे गुमटी बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रौतनियां डंपिंग यार्ड में कचरा प्रोसेसिंग शुरू नहीं होने से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं उन्होंने बताया कि जल्द ही वे विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समस्तीपुर के डीआरएम एवं नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से मिलकर इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आम जनता के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी
इधर, विधायक ने शहबाजपुर गोलीकांड को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की उन्होंने घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में व्याप्त भय के माहौल को समाप्त करने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द गिरफ्तारी और गश्त तेज करने का आश्वासन दिया साथ ही, चांदनी चौक से छपरा काली मंदिर एवं शहबाजपुर क्षेत्र में दो पुलिस पोस्ट खोलने के प्रस्ताव पर अप्रैल माह में कार्रवाई का भरोसा दिया