मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज और एमआईटी स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर एक कैम्पस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने की. प्रो कनुप्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह पॉलिसी बिहार में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और उन्हें समर्थन प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 का उद्देश्य बिहार में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे अपने विचारों को वास्तविकता में बदल सकें उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, तथा अब जरूरी मार्गदर्शन तथा सरकार के सहयोग से उद्यमिता में भी नाम रौशन करेंगे. प्रो कनुप्रिया ने आगे कहा की निरंतर कठिन परिश्रम एवं लगन जीवन के किसी भी लक्ष्य को को सफलता पूर्वक हासिल करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं चाहे वह शिक्षा हो या स्टार्टअप के माध्यम से स्वरोजगार की शुरूआत करना हो
एमआईटी स्टार्टअप सेल के समन्वयक राकेश कुमार साह ने स्टार्टअप पॉलिसी से संबंधित छात्रों के सभी प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया
कार्यक्रम में स्टार्टअप से जानकारियों पर एक टेस्ट भी आयोजित किया गया जिसमें उम्दा प्रदर्शन करने वालों छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया मौके पर डॉ रीमा कुमारी, डॉ राजीव कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ एसएन अब्बास, डॉ आनंद कुमार, रोहित राज, मो. राहिल सहित अन्य मौजूद रहे