Thursday, April 23 2026

रक्तदान शिविर समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण

FIRSTLOOK BIHAR 14:10 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : आर डी जे एम मेडिकल कॉलेज में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह संस्थान क्षेत्र का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, जहाँ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं और यह जनसेवा के लिए समर्पित है | इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना थाशिविर को उद्‌घाटन करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक डॉ मनोज कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जिससे मानवता और सहयोग की भावना को बढ़ा‌वा मिलता है



इस तरह के आयोजन से छात्र छात्राओं में समाज सेवा तथा मानवता सेवा की भावना बनती है





इस अवसर का प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान कर आप सभी लोग मानवता की सेवा कर रहे है इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरत मंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है

इस अवसर पर महा विद्यालय के प्रचार्य डॉ० प्रो० आभा रानी सिन्हा ने कहा कि एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए रक्तदान शिविर में पैथोलॉजी विभाग के डॉ० नेहा सिंह एवम् महाविद्यालय ने प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार ने रक्तदान कर शिविर का उद्‌घाटन किया रक्तदान में एमबीबीएस सत्र 22,23,24 एवम् 25 के 40 छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा निर्देशक डॉ उदय कुमार, अपर चिकित्सा अधिक्षक डॉ० मणीभूषण शर्मा, मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो ० डॉ० रमाकांत प्रसाद, डॉ० प्राची सिंह, डॉ० प्रभात कुमार, डॉ० के भी सौरभ, डॉ० गौतम सिंहा, डॉ० प्रज्ञा , डॉ० प्रीति इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थिस थे | इस अवसर पर दिशा कदम, अनुप्रास इसी, विपुल, सोहम ठाकरे.अन्य ने रक्त दान किया जबकि रक्तदान शिविर के आयोजन में अभिनव गौतम , स्वतंत्र शर्मा, अमृत राज, निशांत भारद्वाज, अश्मित आर्यन, हर्ष तिवारी, ने प्रमुख भूमिका निभाई.



Related Post