Thursday, April 23 2026

मुजफ्फरपुर में जनसुराज की नई कमेटी का गठन,प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

FIRSTLOOK BIHAR 14:12 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : जन सुराज ने मुजफ्फरपुर में अपने संगठन का विस्तार किया है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी आपको बता दें कि जन सुराज पार्टी ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले में अपने संगठन के विस्तार को मजबूत करते हुए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की



इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मुजफ्फरपुर के खबड़ा मंदिर के पास स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में की





घोषित पदाधिकारियों में लाल बाबू को जिलाध्यक्ष, बिपिन चौधरी को जिला महामंत्री तथा हरिनन्दन पप्पू को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है वहीं, रंजना कुमारी को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राहुल राज को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष और गोपाल चौधरी को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है

वहीं राय राजीव सहाय को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संदीप कमल को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नितेश्वर यादव को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजा शिल्पी को कर्पूरी मंच अध्यक्ष, मकेश्वर चौधरी को अंबेडकर मंच अध्यक्ष, इम्तियाज वारसी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है पार्टी ने फिरोज नदीम खान और वंदना प्रीतम को मुख्य प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी है जिले की सलाहकार समिति की जिम्मेदारी हरेंद्र चौधरी, मेघनाथ रजक, अशोक कुमार, रवीन्द्र मंडल और सैयद माजिद हुसैन को दी गई है

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन: मनोज भारती

पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन सुराज की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे कार्यक्रम में जन सुराज के अधिकांश कार्यकर्ता शामिल हुए



Related Post