मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था
कार्यक्रम को प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने संबोधित किया
उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य (Hygiene) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया
कहा कि यह मानव की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है
इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए स्वयंसेवकों को निरंतर प्रेरित किया कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों जैसे डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. आनंद प्रकाश दुबे, डॉ. ललित किशोर आदि ने भी उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई स्वयंसेवकों द्वारा कक्षाओं, गलियारों तथा परिसर के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई साथ ही प्रो. निगमानंद कुँवर जी एवं श्री महेश शाही जी की प्रतिमाओं के आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई की गई, जिससे उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया जा सके
सभी कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया, जिससे परिसर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सके अंत में, यह स्वच्छता अभियान केवल एक कार्यक्रम न होकर एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ, जिसने सभी स्वयंसेवकों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ किया इस प्रकार के प्रयास न केवल परिसर को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि एक सकारात्मक और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं