मुजफ्फरपुर : आर.डी.जे.एम. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर में आज लाइव गायनी एंडोस्कोपी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया यह कार्यक्रम आरडीजेएमसीएच एवं MOGS, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें महिला अस्पताल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर, पटना का भी सहयोग रहा
कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ
इस अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथिगण— सुरेश कुमार शर्मा, पद्मश्री डॉ. शांति रॉय, डॉ. रंगिला सिन्हा, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार, राजीव कुमार, डॉ. उदय कुमार, डॉ. आभा रानी सिन्हा, प्रो. (डॉ.) एन.के. बरियार, डॉ. कमलेश तिवारी, डॉ. विभा वर्मा एवं डॉ. प्राची सिंह—उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार, जिन्होंने गायनी एंडोस्कोपी के क्षेत्र में अपने व्यापक ज्ञान एवं अनुभव को प्रतिभागियों के साथ साझा किया उन्होंने विभिन्न जटिल मामलों पर व्याख्यान देने के साथ-साथ लाइव सर्जरी का सफल प्रदर्शन किया इन सर्जरी में विशेष रूप से लैप्रोस्कोपिक एवं ऑपरेटिव हिस्टेरोस्कोपी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ
कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजीव कुमार ने सेप्टम रिसेक्शन, पॉलिप, कॉर्नुअल कैनुलेशन एवं एशरमैन सिंड्रोम जैसे मामलों पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन देकर आधुनिक तकनीकों की बारीकियों को समझाया यह सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ
कार्यक्रम का उद्देश्य गायनी एंडोस्कोपी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों एवं उपकरणों से चिकित्सकों को अवगत कराना तथा उनके कौशल को उन्नत करना था, जिसमें आयोजक सफल रहे
अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमलेश तिवारी द्वारा किया गया वहीं, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आभा रानी सिन्हा ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं प्रतिभागियों के उत्साह के साथ हुआ