उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सुविधाओं को जल्द से जल्द आम लोगों के उपयोग के लिए बेहतर तरीके से संचालित किया जाए और मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि शहर को राजस्व भी मिल सके
उन्होंने कम्युनिटी हॉल और बोट क्लब के उपयोग को बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि यहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे यह स्थल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके
इसके बाद प्रधान सचिव ने आईसीसीसी भवन पहुंचकर कमांड एंड कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को देखा और उसकी बारीकियों की जानकारी ली
स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक रितुराज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधान सचिव से निर्देश प्राप्त हुआ है कि सिकंदरपुर लेकफ्रंट की सुविधाओं का जल्द से जल्द मोनेटाइजेशन किया जाए साथ ही सभी परियोजनाओं के लिए स्पष्ट डेडलाइन तय कर कार्य कराया जाए उन्होंने कहा कि यदि संबंधित एजेंसी निर्धारित समय-सीमा से आगे बढ़ती है तो उस पर वित्तीय दंड भी लगाया जाएगा, ताकि परियोजनाओं को समय पर पूरा कराया जा सके
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रितुराज प्रताप सिंह, स्मार्ट सिटी के सीनियर टेक्निकल मैनेजर प्रेम देव शर्मा, कंपनी सेक्रेटरी राजीव रंजन, मैनेजर (टेक्निकल) शशांक झा, सुभाष पंडित तथा आईटी मैनेजर अभिषेक रमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे