Saturday, April 25 2026

जिला प्रभारी सचिव ने मुजफ्फरपुर समाहरणालय में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

FIRSTLOOK BIHAR 02:00 AM बिहार

जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से एलपीजी/पीएनजी गैस एवं उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति जारी रखने का निर्देश

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के जिला प्रभारी सचिव -सह -प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार विनय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई बैठक में जिले में एलपीजी (घरेलू एवं व्यावसायिक), पीएनजी गैस एवं उर्वरक के भंडारण, मांग, आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये बैठक में अवगत कराया गया कि IOCL के अंतर्गत 60 वितरक कार्यरत हैं, जिनकी औसत दैनिक बिक्री 13,920 सिलिंडर है



वर्तमान में इनके पास 18,439 भरे हुए सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि 9,980 सिलिंडर ट्रांजिट में हैं





इसी प्रकार HPCL के 12 वितरकों द्वारा औसतन 3,018 सिलिंडर प्रतिदिन की आपूर्ति की जा रही है इनके पास 2,558 भरे हुए सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है तथा 3,896 सिलिंडर ट्रांजिट में हैं वहीं BPCL के 19 वितरकों द्वारा औसतन 3,179 सिलिंडर प्रतिदिन की बिक्री की जा रही है, जिनके पास 3,920 भरे हुए सिलिंडर का स्टॉक है तथा 3,167 सिलिंडर ट्रांजिट में हैं इस प्रकार तीनों कंपनियों के कुल 91 वितरकों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 20,117 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है कुल उपलब्ध भरे हुए सिलिंडरों की संख्या 24,917 है, जबकि 17,043 सिलिंडर परिवहन के दौरान हैं प्रभारी सचिव ने ट्रांजिट में मौजूद सिलिंडरों की शीघ्र डिलीवरी सुनिश्चित करने को कहा व्यावसायिक एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा में पाया गया कि IOCL के 60 वितरकों के माध्यम से औसतन 87 सिलिंडर प्रतिदिन की आपूर्ति हो रही है, इनके पास 739 सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है HPCL के 12 वितरकों द्वारा प्रतिदिन 300 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है तथा इनके पास 300 सिलिंडर का स्टॉक है वहीं BPCL के 20 वितरकों द्वारा 34 सिलिंडर प्रतिदिन की आपूर्ति की जा रही है और इनके पास 131 सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है

कुल मिलाकर 92 वितरकों के माध्यम से 421 सिलिंडर प्रतिदिन की आपूर्ति की जा रही है तथा 1,170 सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है

बैठक में प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए तथा ऑनलाइन बुकिंग एवं डिलीवरी प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए उन्होंने लंबित एवं बैकलॉग सिलिंडरों की संख्या को शीघ्र कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए IVRS, व्हाट्सएप एवं मिस्ड कॉल सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए, ताकि उपभोक्ता आसानी से गैस बुकिंग कर सकें प्रभारी सचिव ने आपातकालीन संचालन केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा शिकायतों का जवाबदेही से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से निष्पादन का निर्देश दिया

पीएनजी गैस आपूर्ति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक 32,341 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जिसमें से 14,238 कनेक्शन सक्रिय हैं शहरी क्षेत्रों में लगभग 10,000 उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की जा रही है, जबकि 8,103 मीटर में एमडीपीई कनेक्टिविटी का कार्य प्रगति पर है

प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां शीघ्र कनेक्शन प्रदान किए जाएं तथा औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों को भी पीएनजी से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की स्थिति जिले में तेजी से प्रगति कर रही है घरेलू (डीपीएनजी) कनेक्शन के लिए 35,628 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 32,341 कनेक्शन तैयार हो चुके हैं जिले में पीएनजी आपूर्ति के विस्तार के तहत 19 मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और औद्योगिक क्षेत्र में भी 11 इकाइयों को जोड़ा गया है इसके अतिरिक्त जिला नियामक स्टेशन (डीआरएस) की स्थापना को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिसमें पांच डीआरएस कार्यरत हैं

Related Post