Thursday, April 23 2026

अंबेडकर जयंती मनाने का उद्देश्य बाबा साहेब के बौद्धिक योगदान को याद करना है: कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय

FIRSTLOOK BIHAR 01:30 AM बिहार

&14 अप्रैल को विश्वविद्यालय सीनेट हाल में अंबेडकर जयंती के अवसर पर सेमिनार का होगा आयोजन

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि डॉ अंबेडकर एक प्रखर शिक्षाविद थे, इसलिए उनके बौद्धिक योगदान को याद करना और अकादमिक जगत में उनके विचारों पर सेमिनार के माध्यम से विमर्श करना हम सबों का दायित्व है अंबेडकर जयंती मनाने का उद्देश्य डॉ अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के संघर्ष को याद करना है



विधि के शासन और लोकतंत्र को मजबूत करने के उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना है



छात्रों को डॉ अंबेडकर के शिक्षा, ज्ञान और अधिकारों से संबंधित विचारों से परिचित कराना है

अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के संयोजक डॉ विनोद बैठा ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती विश्वविद्यालय सीनेट हॉल में माननीय कुलपति की अध्यक्षता में 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी अंबेडकर के न्यायिक विचार और सामाजिक न्याय केंद्रित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा सेमिनार को संबोधित करने हेतु विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षाविद, अंबेडकरवादी विचारक, छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता इस सेमिनार में हिस्सा लेंगे

बैठक में कुलसचिव डॉ समीर कुमार शर्मा, पूर्व कुलानुशासक डॉ बीएस राय, पूर्व उप कुल सचिव उमाशंकर दास, सिंडिकेट सदस्य डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ कुसुम कुमारी, डॉ विजय कुमार, डॉ वीरेंद्र चौधरी, उमा पासवान, डॉ विपिन राय, डॉ ललित किशोर, गौरव आदि उपस्थित रहे



Related Post