Thursday, April 23 2026

एलपीजी को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, पर्याप्त उपलब्धता का दावा

FIRSTLOOK BIHAR 00:38 AM बिहार

सीतामढ़ी : जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सख्त रुख अपनाया है जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने आज कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर पूरे जिले में गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है



प्रशासन की टीम हर स्तर पर सक्रिय है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है



(आज की तारीख में मांग से अधिक उपलब्धता) डीएसओ के अनुसार, जिले में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की वर्तमान उपलब्धता 17769है, जबकि प्रतिदिन औसतन 13,500 सिलेंडरों की मांग रहती है इससे साफ है कि आपूर्ति पूरी तरह संतुलित और पर्याप्त है इसके अलावा 19 किलोग्राम के व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की संख्या 236 बताई गई है 63 एजेंसियों के जरिए हो रही आपूर्ति जिले में गैस आपूर्ति के लिए कुल 63 एजेंसियां सक्रिय हैं इनमें भारत गैस की 12, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 16 और इंडियन ऑयल की 35 एजेंसियां जीजीशामिल हैं इन सभी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से गैस पहुंचाई जा रही है छापेमारी अभियान तेज प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है इस अभियान में बीडीओ, एमओ, अनुमंडल पदाधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हैं जांच के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जिससे कालाबाजारी पर लगाम कसने की कोशिश की जा रही है

अफवाहों से बचने की अपील जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ से बचें यदि किसी को गैस वितरण से संबंधित समस्या होती है, तो वे जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है इस मौके पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कमल सिंह समेत कई पत्रकार मौजूद थे

Related Post